छोटे बच्चे को पढ़ाई में मन नहीं लगे तो क्या करे !
१. पढ़ने के समय पढ़ाई वाली सब सामान एक साथ ले कर बैठे जैसे नोटबुक , पेंसिल , सोपनर ,इरेज़र ,बुक ! बच्चे को बार बार उठना नहीं पड़ेगा और पढ़ाई से धयान इधर उधर नहीं जायेगा और पढ़ने में मन लगेगा !
२. अपने बच्चे को एक्सरसाइज और योगा करने का भी आदत डाले इससे बच्चे में ध्यान केंद्रित होता है और बच्चो को पढ़ने में मन लगता है !
३ अपने बच्चो को हैल्दी खाना खिलाये और बाहर का फास्टफूड या जंकफूड खाना खाने पर रोक लगाए क्योंकि कहा जाता है जैसा खाना खाओ गे वैसा ही दिमाग और शरीर काम करेगा इसलिए बच्चो को बचपन से ही हैल्दी खाना खाने पर जोर देना चाहिए फ्रूट , ग्रीन वेजिटेबल , साबुत अनाज , दलिया , ओट्स !
४ छोटे बच्चों को समय पर पढ़ने बैठना चाहिए इससे बच्चों को टाईमटेबल से पढ़ना लिखना सीखेंगे और उन्हें पढ़ने में मन लगेगा !
५. बच्चे चंचल स्वभाउ के होते है ,बड़े बुजुर्ग जैसे करते ही वैसे बच्चे भी कॉपी करते है , इसलिये जब बच्चे का पढाई का टाइम हो तो आपको भी बच्चे के साथ पढ़ना चाइये , इससे आपको देखकर बच्चे भी समय से पढ़ने बैठ जायेंगे !
६. बच्चे फ्रेश फील करें इसके लिए हमलोगो को उनका टाइम टेबल पर ध्यान देना चाहिए जैसे अच्छे से नींद ले रहे या नहीं , पौस्टिक भोजन कर रहे है या नहीं ,आउटडोर गेम खेल रहे है या नहीं इतियादी !
७. बच्चे जब स्टडी करने बैठे स्टडी टेबल पर तो आपको ये ध्यान रखने की जरुरत हो की वहां पर आप स्टडी के अलावा कोई और टॉपिक पर डिसकस न करें और अपने मोबाइल को साइलेंट मोड पर रखे !
८.बच्चे जब स्टडी कर रहे हो तो बीच -बीच मे आप उनसे कुछ-कुछ जनरल नॉलेज की बात करनी चाइये और कोई मोटिवेशनल स्टोरी शेयर करनी चाहिये !
Comments
Post a Comment